कासगंज: जनपद में सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित/दूर होंगी किसानों की शिकायतें, दूरभाष नं0 05744-247569
कासगंज: जिलाधिकारी के0विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया कि उ0प्र0 सरकार की प्राथमिकताओं में नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना शामिल है। इसके लिये किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी सिंचाई सम्बंधी शिकायतों को निस्तारित करने हेतु जनपद में सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इस कक्ष में जनपद के किसानों की समस्याओं को लिखित रूप में दर्ज किया जायेगा तथा उसका निस्तारण गंभीरता से किया जायेगा।
अधिशाषी अभियंता सिंचाई ने बताया कि पीएलजीसी कालोनी, नदरई गेट कासगंज स्थित सिंचाई खण्ड कार्यालय में सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है, जिसका दूरभाष नं0 05744-247569 है। नियंत्रण कक्ष में भरत सिंह, जल लेखा सहायक सुधीर कुमार तथा कुंदन सिंह, महावीर सिंह व वेदप्रकाश को तैनात कर दिया गया है।
(रिपोर्टर रोहताश कुमार)