वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जामा मस्जिद एवं ईदगाह का भ्रमण कर ईद-उल-जुहा को लेकर सम्पूर्ण व्यवस्था का जायज़ा लिया

बदायूँ………आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा पुलिस एवं पीएसी फोर्स को साथ लेकर बदायूँ की जामा मस्जिद एवं ईदगाह का शहर में भ्रमण किया गया। ईद-उल-जुहा को लेकर सम्पूर्ण व्यवस्था का जायज़ा लिया एवं निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एंव समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने कार्य के प्रति लगन, संवेदनशील एवं ईमानदारी से निवार्ह करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। जिसके परिवेक्ष में कल दिनांक 02.09.2017 को ईद-उल-जुहा की नमाज एवं त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में सकुशल ईद-उल-जुहा की नमाज एवं शहर के लोगो से भी त्यौहार को सकुशल मनाने की अपील की गयी।