शस्त्र लाइसेंस का विस्तृत विवरण नडाल पर होगा दर्ज
बदायूँ …………
शस्त्र लाइसेंस धारक 31 मार्च से पूर्व अपना-अपना पेन कार्ड, आधार नम्बर, फोटोग्राफ कलेक्ट्रेट स्थित जिला शस्त्र कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें। शस्त्र लाइसेंसों का विस्तृत विवरण बनाए गए नए पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
जिलाधिकारी पवन कुमार ने निर्देश दिए हैं कि बनाए गए नए पोर्टल पर उक्त विवरण के अलावा धारक के हस्ताक्षर, अंगूठा निशानी को स्कैन कर अपलोड किया जाना है। अपलोडिंग कार्य हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा शस्त्र कार्यालय के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व शस्त्र लाइसेंसों का जो डाटा नडाल (नेशन डाटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस) पर अपलोड किया गया था, उसमें विस्तृत जानकारी न होने के कारण शस्त्र लाइसेंसों को पेन एवं आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। इस लिए सभी शस्त्र धारक अपने पेन कार्ड, आधार कार्ड की प्रमाणित प्रतियाँ तथा फोटोग्राफ 31 मार्च से पूर्व शस्त्र कार्यालय में अवश्य जमा कर दें।